मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में इंटर परीक्षा देने आई कटरा की छात्रा लापता, पिता ने थाने में 3 युवकों पर कराई F.I.R दर्ज

मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़ीपुर स्थित एक निजी स्कूल में रिश्तेदार के साथ इंटर की परीक्षा देने आयी कटरा इलाके की छात्रा लापता हो गई।

उसके पिता ने इस संबंध में प्रेम प्रसंग को लेकर कटरा के ही तीन युवकों को नामजद करते हुए काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। तीनों का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *