मुजफ्फरपुर के एक दर्जन मोहल्ले में मेंटेनेंस के लिए गुल रहेगी बिजली, यहां जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

शहरी क्षेत्र में रविवार को एक साथ चार पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। स्मार्ट सिटी व आरसीडी के कार्य को लेकर पीएसएस को बंद किया जाएगा।

इसमें मिस्कॉट पीएसएस दोपहर 12 से तीन बजे तक बाधित होगा। इस वजह से क्लब रोड, जिला स्कूल व अघोरिया बाजार का इलाका प्रभावित होगा। सिकंदरपुर में सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बंद की जाएगी। टीवी सेंटर, सिकंदरपुर, काली मंदिर व गरीब स्थान फीडर से आपूर्ति नहीं होगी। वहीं, सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक एमआईटी पीएसएस बंद रहने से दामोदरपुर, बैरिया, ब्रह्मपुरा व एमआईटी कैंपस के इलाके में इस दौरान बिजली नहीं रहेगी। वहीं, सीटी पार्क पीएसएस को सुबह नौ से एक बजे तक बंद रखा जाएगा। इस कारण कंपनीबाग, इमरजेंसी फीडर व कोर्ट कैंपस का क्षेत्र प्रभावित होगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *