नगर निगम प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में रविवार को अतिक्रमण खाली कराया जाएगा। इसके लिए सभी इंजीनियरों के साथ एक दर्जन प्रभारियों की टीम गठित की गई है।
नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है। निगम प्रशासन की ओर से जारी आदेश के तहत सुबह के पांच बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। टीम के सभी सदस्य सिटी मैनेजर के नेतृत्व में काम करेंगे। इस दौरान बिजली, जलापूर्ति से लेकर सफाई कार्य से जुड़े कर्मी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। संबंधित प्रभारियों को इस संदर्भ में जानकारी दे दी गई है।
