Muzaffarpur में पुलिस को देख चलती कार से धंधेबाज कूदे, सैकड़ों बोतल शराब हुई बरामद

एनएच 57 पर रेला ढलान के पास से गायघाट पुलिस ने शुक्रवार की देर रात एक कार से 206 बोतल विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान चालक व धंधेबाज चलती कार से छलांग लगाकर फरार हो गए।

इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस वाहन में चार पुलिसकर्मी सवार थे।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि शराब लदी लग्जरी कार दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही है। इस आधार पुलिस उक्त कार का पीछा करने लगी। इस बीच पुलिस को पीछा करते देख शराब धंधेबाज रेला ढलान के पास कार को धीमी कर फरार हो गए। इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार से 68 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज करीब चार की संख्या में थे। पुलिस शराब व कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *