छाई उड़ने से परेशान नगर परिषद के कोठियां के लोगों ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी छाई ढोने वाले वाहनों का आवागमन नहीं होने दिया। नाराज लोगों ने ऐशडेक बांध की सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि छाई उड़ने से सड़क के अगल-बगल में खेतीबाड़ी पूरी तरह चौपट हो गई है। छाई के प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। इस ओर कई बार थर्मल प्रबंधन, प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन समाधान नही हो सका है। लोगों ने कहा है कि जबतक समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा, तबतक इस तरफ से छाई ढोने वाले वाहनों का आवागमन नहीं होने देंगे।
