Muzaffarpur में छात्रा से ‘गंदी बात’ करें वाला शिक्षक निलंबित, बीते माह ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा था

उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनपुरा के शिक्षक कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। नगर परिषद प्रशासक राजेश कुमार के अनुमोदन के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद ने शिक्षक को निलंबित किया है।

बीते माह एक छात्रा से मोबाइल पर अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद विद्यालय में काफी हंगामा हुआ था। केस दर्ज होने के बाद कृष्ण कुमार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *