Muzaffarpur में पानी का व्यवसाय करने वालों पर कसेगा शिकंजा, बिना शुल्क दिए धंधा करने वालों को दबोचेगी निगम की टीम

शहर में भू-जल की चोरी हो रही है। पानी का व्यवसाय करने वाले चोरी कर रहे हैं। इस चोरी को रोकने के लिए नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने पुलिस से मदद मांगी है।

उन्होंने शहरी क्षेत्र के सभी थानेदार, डीएसपी और एसएसपी को पत्र भेजा है। बताया है कि निगम स्तर से सिटी मैनेजर ओमप्रकाश के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो पानी का व्यवसाय करने वालों को पकड़ेगी। इस क्रम में पुलिस इस टीम की मदद करे।

नगर आयुक्त ने कहा है कि शहरी क्षेत्र में पानी का व्यवसायी करने वाले व्यवसायियों को शुल्क जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन अधिकांश जल व्यवसायी भू-जल का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन शुल्क नहीं दे रहे। साथ ही यह भू-जल की चोरी का भी मामला बनता है। पांच सदस्यीय टीम शहर में बगैर शुल्क दिए आरओ प्लांट लगाकर जार व बोतल बंद पानी बेच रहे व्यवसायियों को पकड़ेगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *