ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी होने के बाद एक माह तक पीड़ित एफआईआर दर्ज कराने के लिए चक्कर काटता रहा। काफी प्रयास के बाद एफआईआर दर्ज की गई।
मामला सुर्खियों में आने पर एसएसपी ने जांच का निर्देश दिया है।
मामला मोतीपुर के गांधी चौक निवासी धीरज कुमार का है। वह झिटकहिया मोहल्ला के रोड नंबर दो में किराये के मकान में रहते हैं। बीते 31 दिसंबर की रात झिटकहिया स्थित आवास से बाइक चोरी हो गई थी। उन्होंने इसकी एफआईआर के लिए चार जनवरी को थाने में आवेदन दिया था। इस आवेदन को एक माह तक लटकाए रखने के बाद चार फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी के आदेश के आलोक में नगर डीएसपी रामनरेश पासवान अब यह जांच करेंगे कि आखिर बाइक चोरी का मामला इतने विलंब से दर्ज करने का क्या कारण बना।
