तीन करोड़ 85 लाख रुपये के ऑटो टिपर घोटाले में शुक्रवार को विशेष निगरानी कोर्ट ने जब्त 50 ऑटो टिपर को मुक्त करने का आदेश दिया है। इस संबंध में कोर्ट ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एसपी को निर्देश दिया है।
50 ऑटो टिपर पटना की बुद्धा कॉलोनी स्थित मौर्या मोटर्स के मालिक मोहन हिम्मत सिंहका को सौंपे जाएंगे।
मुजफ्फरपुर नगर निगम में घोटाला सामने आने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ऑटो टिपरों को जब्त किया था। तब से सभी ऑटो टिपरों को कंपनीबाग स्थित नगर भवन के समीप रखा गया है। जब्त ऑटो टिपरों को छुड़ाने के लिए मौर्या मोटर्स के मालिक की ओर से पांच अगस्त 2021 को विशेष कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। इसपर सुनवाई पूरी होने के बाद विशेष कोर्ट ने ऑटो टिपर मुक्त करने का आदेश दिया है।
