मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। युवा देश ही नहीं, विदेश में भी वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। भारत से बाहर जाकर काम करने के लिए जरूरी कागजात में पासपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण है।
न केवल नौकरी के लिए वरन घूमने के लिए भी लोग विदेश जाते हैं। उस समय भी पासपोर्ट की जरूरत होती है। जब पासपोर्ट बनवाने का ख्याल आता है तो मन भारी हो जाता है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज, आफिस के चक्कर व पुलिस की पैरवी की बात सोचकर दिल घबरा जाता है। आज हम आपकी आशंकाओं को दूर कर देते हैं। अब अपने यहां पासपोर्ट बनवाना उतना ही सरल और आसान है जितना टिकट बुक करवाना। अब तो घर से भी इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। हम यहां आपको स्टेप-बाय-बाय प्रोसेस बता रहे हैं। बस आप इसको फालो करते चलिए और कुछ औपचारिकताओं के बाद यह आपके पते पर पहुंच जाएगा।
