मुजफ्फरपुर में युवक की मौत के बाद चिकित्सक के क्लीनिक पर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को नगर परिषद स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक व आवास पर हंगामा किया। ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे।

बाद में मृतक के परिजन, जनप्रतिनिधियों व डॉक्टर के बीच बातचीत व सहमति के बाद मामला शांत हुआ।

बताया गया है कि नगर परिषद के वार्ड सात निवासी उत्तम कुमार का ऑपरेशन पांच दिन पहले चिकित्सक ने किया था। ऑपरेशन के बाद अत्यधिक रक्तश्राव के कारण युवक की तबीयत बिगड़ गई। तब डॉक्टर ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां उसकी जान बचाने के लिए कई युवाओं ने रक्तदान भी किया। अंततः युवक ने सोमवार को निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद शव लेकर परिजन व स्थानीय लोग नगर परिषद स्थित ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंच गए। इसके बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव क्लीनिक पर रखकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर कांटी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। घंटों वार्ता के बाद मामला शांत हुआ।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *