बिजली विभाग की ओर से बकाया राजस्व वसूली के साथ चोरी को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जनवरी के आंकड़ों के अनुसार कुल 353 प्राथमिकी बिजली विभाग की ओर से दर्ज कराई गई है।
इस दौरान 1.39 करोड़ जुर्माना वसूला गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, प्राथमिकी में 40 फीसदी ऐसे मामले थे, जिसमें उपभोक्ता को बकाया पर एक बार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इसके बाद फिर से वैसे उपभोक्ताओं ने चोरी से बिजली कनेक्शन जोड़ लिया। बाकी 60 फीसदी मामले चोरी के थे, जिनसे जुर्माना वसूल किया गया। फरवरी में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई और बढ़ गई है। शहरी क्षेत्र में हर दिन सौ से अधिक कनेक्शन कटने के साथ प्राथमिकी हो रही है। विभागीय गाइडलाइन के अनुसार सभी जेई को कार्रवाई करने के लिए लक्ष्य दे दिया गया है। बता दें कि फरवरी में करीब 21 करोड़ बकाया वसूली का लक्ष्य है।
