मुजफ्फरपुर खबड़ा गोलीकांड: जमीन विवाद में चाचा ने रची थी हत्या की साजिश, एफआईआर हुई दर्ज

खबड़ा के प्रॉपर्टी डीलर प्रभात कुमार के पुत्र प्रियांशु कुमार और भाई सुदर्शन को गोली मारने की घटना के तीसरे दिन सोमवार को सदर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

सुदर्शन के बयान पर तीन को नामजद किया गया है। इसमें खबड़ा निवासी महेश ओझा, उसके पुत्र बादल कुमार व राधा देवी के दामाद केशव कुमार को आरोपित किया है। जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। आरोपित महेश ओझा रिश्ते में प्रभात कुमार का चाचा लगता है। इसकी पुष्टि प्रभारी थानेदार जैनेंद्र झा ने की है।

पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि, एक आरोपित के परिजन को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। पुलिस के मुताबिक, सुदर्शन ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि बादल और केशव ने उनपर और प्रियांशु पर गोली चलाई थी। इस घटना से पहले भी आरोपित पक्ष हत्या की धमकी दे चुका था।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *