शहर में सोमवार को चौतरफा जाम लगा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नो इंट्री मिठनपुरा, अघोरिया बाजार समेत कई इलाकों में धड़ल्ले से ट्रैक्टरों का परिचालन कराया जाता रहा।
इससे लोग ट्रैफिक जाम से जूझते रहे। हरिसभा चौक पर बेतरतीब तरीके से एक कार लगा देने से यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते कुछ ही समय में वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग परेशान रहे। सूचना के बाद यातायात प्रभारी ने चार अतिरिक्त जवानों को वहां भेजा। इसके बाद आवागमन सुचारु हुआ।
