आगामी 18 फरवरी से मुजफ्फरपुर से टाटा वाया रांची के लिए एसी बस सेवा शुरू होगी। परिवहन विभाग ने इसकी हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बसों के परिचालन की कवायद शुरू कर दी है।
इसका किराया और समय भी तय कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर-रांची-टाटा रूट पर परिवहन निगम की दो बसों का परिचालन किया जाएगा। इस रूट पर पहली बार सरकारी बसें चलाई जा रही हैं।
