मुजफ्फरपुर में वेलेंटाइन डे के मद्देनजर अलर्ट रही पुलिस, विधि-व्यवस्था पर रही पैनी नजर

मुजफ्फरपुर। वेलेंटाइन डे पर सोमवार को विधि व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही। नगर, ब्रह्मपुरा, काजी मोहम्मदपुर व मिठनपुरा थाने की पुलिस के अलावा जिले के सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में भम्रणशील रहे और पेट्रोलिंग पार्टी की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

एसएसपी ने जिले के सभी थानेदार, ओपी प्रभारियों व क्यूआरटी को अलर्ट किया था। थाना क्षेत्र के पार्क के आसपास विधि व्यवस्था बनाने रखने के लिए पुलिस प्रतिनियुक्ति करने का आदेश दिया था। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि पुलिस चौकस रही। संवेदनशील जगहों पर अस्थायी तैनाती की गई थी। किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *