मुजफ्फरपुर नगर निगम में ट्रेड लाइसेंस के लिए लगा विशेष कैंप, 50 हजार रूपए राजस्व की हुई प्राप्ति

व्यापार से जुड़े लोग नगर निगम में लगे विशेष कैंप से ट्रेड लाइसेंस ले सकते हैं। नगर आयुक्त के आदेश पर सोमवार से निगम कार्यालय परिसर में कैंप की शुरुआत हुई।

कैंप में पहले दिन ट्रेड डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने निगम से ट्रेड लाइसेंस लिया। इससे निगम को 50 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। कैंप को लेकर नगर आयुक्त ने टीम गठित करते हुए आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार 28 फरवरी तक निगम कार्यालय में ट्रेड लाइसेंस के लिए कैंप लगाया जाएगा।

बता दें कि तीन जनवरी के बाद शहरी क्षेत्र में करीब 16 हजार लोगों को ट्रेड लाइसेंस के लिए नोटिस किया गया है। हाल में हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में भी नोटिस और फाइन का मुद्दा उठा। इसमें मार्च तक बगैर फाइन के सामान्य ढंग से नया और पुराना लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया गया है। कैंप में रसीद काटने के लिए तीन कर्मचारियों की तैनाती हुई है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *