मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH 77 पर कार और बस में टक्कर, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, दर्जन भर लोग हुए घायल

मुजफ्फरपुर (औराई), जासं। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर एनएच-77 स्थित कटौंझा बागमती पुल व चौक के बीच बस और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए।

घटना सोमवार शाम करीब 5:15 बजे की बताई जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार पर सवार चार लोग घायल हुए हैैं। उन्हें एसकेएमसीएच भेजा गया। वहीं, बस पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों को हल्की चोटें आई हैैं।

सीतामढ़ी की ओर जा रही विवेक ट्रेवल्स की बस और मुजफ्फरपुर की ओर जा रही कार में कटौंझा पुल के पास टक्कर हो गई। इसमें कार के परख’चे उड़ गए। बताते हैैं ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना हुई। करीब 200 मीटर दूर कटौंझा चौक से स्थानीय लोगों ने आकर कार पर सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। संयोग से रून्नीसैदपुर थाना प्रभारी विजय यादव व बीडीओ की गाड़ी उधर से गुजर रही थी। वरीय अधिकारियों की गाड़ी से ही कार सवार घायलों को मुजफ्फरपुर ले जाया गया। घटना के बाद दोनों तरफ गाडिय़ों की कतारें लग गईं। बाद में बेदौल ओपी व रून्नीसैदपुर की पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। गाड़ी जब्त कर बेदौल ओपी पर ले जाया गया है। वह समस्तीपुर डीटीओ से निबंधित है और किसी अभिषेक कुमार की बताई जा रही है। मौके पर रून्नीसैदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि कार में एयरबैग होने से उसमें सवार लोगों की जान बच सकी। बेदौल ओपी प्रभारी मदन राम ने बताया कि घायलों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

दुर्घटना- ट्रैक्टर की ठोकर से छात्रा घायल, रेफर

साहेबगंज। थानांतर्गत रामपुर असली स्थित मोतीपुर मार्ग में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पारू के भागवतपुर निवासी अरुण कुमार की पुत्री पलक कुमारी (13) की ट्रैक्टर की ठोकर से पैर की हड्डी टूट गई। लोगों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मालूम हो कि पलक रामपुर असली निवासी नाना के घर में रहकर पढ़ाई कर रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *