मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, यहां जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

शहर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने इसकी सूची जारी की है। पथ निर्माण विभाग की ओर से 11 एकेवी पोल लगाने के लिए शहर के मिस्कॉट वन पावर सब स्टेशन को दोपहर 11 बजे से एक बजे तक बंद रखा जाएगा।

इससे जिला स्कूल, शंकर नगर, ओमशांति कॉम्पलेक्स, हाथी चौक, पीएन सिंह गली, रामबाग, लिज्जत पापड़, गोशाला, पीएनटी कैलाश सीमेंट, शास्त्री नगर, मस्जिद चौक व चैपमैन इलाके की बिजली बाधित रहेगी।

वहीं, 11 केवी कंडक्टर लगाने के लिए वीसी गली, एमडीडीएम कॉलेज, आदित्य बलिगढ़ गार्डेन, शिवशंकर पथ, सीपीएन कॉलोनी, मिठनपुरा चौक, हाजी कॉलोनी की बिजली बाधित रहेगी। स्मार्ट सिटी के काम के लिए एमआईटी पावर सब स्टेशन को सुबह नौ बजे से एक बजे तक बाधित रखा जाएगा। इसका असर एमआईटी, दामोदरपुर, बैरिया फीडर इलाके पर पड़ेगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *