मुजफ्फरपुर में जल्द शुरू होगा स्मार्ट मीटर लगाने का काम, आपूर्ति एजेंसी को डेढ़ लाख मीटरों आपूर्ति करने का अल्टिमेटम

मुजफ्फरपुर जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्मार्ट मीटर आपूर्ति एजेंसी को इस माह के अंतिम सप्ताह तक हर हाल में डेढ़ लाख मीटर आपूर्ति करने का अल्टीमेटम दिया है। एक लाख मीटर पहले चरण में शहरी 1 क्षेत्र में लगाए जाएंगे।

स्मार्ट मीटर लगाने की तय एजेंसी एस्सेल को इस माह के अंत तक मुजफ्फरपुर में एक लाख मीटर उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं, शहरी 1 क्षेत्र को इसके लिए तैयारी के आदेश दिए गए हैं। इस शहरी वन क्षेत्र में सरैयागंज, मोतीझील जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्र आते हैं, जहां एनबीपीडीसीएल का रेवेन्यू भी सबसे अधिक है।

ऊर्जा विभाग के प्रोटोकॉल अधिकारी मो. जमाल ने बताया कि दलसिंहसराय के बाद मुजफ्फरपुर में काम करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। दलसिंहसराय में सौ फीसदी स्मार्ट मीटरिंग का काम पूरा हो गया है। मुजफ्फरपुर के अरबन वन के कार्यपालक अभियंता को सारी तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है।

मार्च में पहले चरण में वहां एक लाख स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त तक पूरे जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत जिले में करीब छह लाख स्मार्ट मीटर की आवश्यकता पड़ेगी, जिसकी आपूर्ति का टेंडर एस्सेल कंपनी को दिया गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *