यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मौर्य एक्सप्रेस को एलएचबी कोच युक्त रैक से चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 15028/15027 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस के रैक को अत्याधुनिक एलएचबी रैक से बदला जायेगा।
इसमें 15028/15027 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस में 08 जून को गोरखपुर से व 9 जून से हटिया से एलएचबी रैक लगाकर परिचालन किया जाएगा। अब इसमें जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएलएलआरडी का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 1 कोच समेत कुल 22 कोच लगाये जाएंगे। इस बात की जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी।
