आखिरकार मुजफ्फरपुर में दूल्हा व बाराती चार दिन बाद हुए मुक्त, खर्च वापस करने पर हुआ समझौता, जानिए पूरा मामला

पियर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा युवक की दूसरी शादी रचाने के मामले में दूल्हा व उसके पिता समेत बंधक बने सभी लोगों को शादी में हुए खर्च की वापसी के बाद मंगलवार को छोड़ दिया गया।

स्थानीय सरपंच नाजमी बेगम, चांद बाबू समेत अन्य लोगों की पहल पर चौथे दिन दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को उसके घर भेज दिया गया। सरपंच प्रतिनिधि मो. चांद बाबू ने बताया कि दोनो पक्ष के सामाजिक स्तर पर मामले को सलटा लिया गया है। लड़का के शादीशुदा व एक बच्ची के बाप होने की बात का खुलासा होने के बाद यहां से रिश्ता तोड़ लिया गया है। इसकी घोषणा लड़की व उसके परिजनों ने कर दी है। लड़के को उसकी पहली पत्नी के साथ उसके घर भेज दिया गया। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात शादी होने के बाद सुबह में लड़का लड़की को विदा कर दिया गया था। उसके कुछ ही समय बाद एक महिला एक बच्ची को गोद मे लिए आई और खुद को मनोज राम की पहली पत्नी बताई थी। इस बात से सभी सन्न रह गए। उसके बाद बिदागरी वाली गाड़ी को वापस बुलाकर दूल्हा समेत सात लोगों को बंधक बना लिया गया था।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *