एसएसपी जयंतकांत ने मंगलवार को एलएस कॉलेज का निरीक्षण किया। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने एसएसपी से पुलिस पाठशाला दोबारा शुरू करने की मांग की। इसपर एसएसपी ने पुलिस पाठशाला जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।
इसके लिए निर्देश भी दिये। एसएसपी ने ड्यूक हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एनसीसी कैडेट से मुलाकात की। एसएसपी ने सभी कैडेटों को अनुशासन का पालन करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की सलाह दी। प्राचार्य ने कॉलेज के बेहतरी के लिए दिए गए अमूल्य सुझावों और पुलिस पाठशाला के लिए एसएसपी का आभार व्यक्त किया। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स विभागध्यक्ष प्रो. टीके डे, प्रो. ओपी रमण, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
