मुजफ्फरपुर में इस बरसात नहीं डूबेगा शहर, नगर विकास विभाग की ओर से मिला 100 दिन का मिशन प्लान

शहर को जलजमाव से बचाने के लिए नगर निगम को मिशन-100 का प्लान मिला है। जलजमाव की समस्या को लेकर सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से देर शाम बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय शामिल हुए।

बैठक में विभाग के प्रधान सचिव की ओर से मानसून पूर्व तैयारी के तहत 100 दिनों के भीतर शहर के सभी नालों के उड़ाही का काम पूरा कर लेना है। सौ दिनों में सफाई को लेकर गाइड लाइन जारी की गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि पहले 60 दिनों में सभी नालों के पहले राउंड की सफाई होगी। उसके बाद फिर 30 दिनों में दूसरे राउंड में सभी नालों की उड़ाही की जाएगी। अंतिम 10 दिनों में सफाई के लिए तीसरा राउंड चलाने का निर्देश दिया गया है। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के अनुसार अप्रैल के अंत तक सौ दिन पूरा हो रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि पहले से नालों के नियमित उड़ाही का काम चल रहा है। जो गाइड लाइन मिला है। उसके अनुसार योजना तैयार कर काम शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए सिटी मैनेजर, अंचल निरीक्षक व वार्ड जमादारों के साथ जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। बता दें कि पहले से अतिक्रमण के बहाने कई जगहों पर नाला उड़ाही बाधित है। खास कर शहर के आधा दर्जन आउटलेट पॉइंट जाम है। वहीं अधिकांश मोहल्ले में छोटे-नालों का जुड़ाव बड़े नालों से नहीं है। यह भी एक समस्या है। हाल में फरदो नहर की सफाई के लिए निगम की ओर से टेंडर निकाला गया है। जिसमें निविदा की प्रक्रिया अभी चल रही है। वहीं मोतीझील से सटे एक रेलवे ट्रैक के नीचे सफाई के लिए संवेदक को वर्क ऑर्डर दिया गया है। लेकिन अभी तक सफाई नहीं शुरु हुई है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *