Muzaffarpur Smart City में चौक-चौराहों को नया लुक देने की पहली डेटलाइन फेल, शहर में एक चौराहे को भी नहीं मिला नया लुक

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी शहर के चौक-चौराहों को नया लुक नहीं मिल सका। खासकर जंक्शन इंप्रूवमेंट प्लान की स्थिति सबसे बदहाल है।

स्मार्ट सिटी योजना में शहरी क्षेत्र के छह चौक-चौराहों को चिह्नित किया गया था, जहां प्लान के तहत सौंदर्यीकरण कर चौराहों को नया लुक देना था। फिलहाल योजना की स्थिति यह है कि चिह्नित महज एक हाथी चौक पर काम शुरू हुआ है, बाकी पांच चौक-चौराहों पर निर्माण में हाथ भी नहीं लगा है, जबकि योजना को पूरी करने की पहली समय सीमा समाप्त हो चुकी है।

 

चिह्नित सभी छह चौराहों के सौंदर्यीकरण पर 5 करोड़ 17 लाख का एस्टिमेट तैयार कर पिछले वर्ष टेंडर निकाला गया था। वहीं अप्रैल-2021 में स्मार्ट सिटी लि. की ओर से वर्क ऑर्डर जारी हो गया। वर्क ऑर्डर के अनुसार 9 माह में काम खत्म कर देना था। बीते जनवरी माह में ही समय अवधि समाप्त हो गई। लेकिन अभी भी योजना की रफ्तार पूरी तरह से सुस्त पड़ी है। स्मार्ट सिटी लि. की ओर से समय सीमा में विस्तार किया गया है।

 

जंक्शन इंप्रूवमेंट तैयार होने से इन समस्याओं से मिलेगी राहत :

 

निर्माण के बाद चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल को इंस्टॉल किया जाएगा

 

सिग्नल के आसपास सड़कें चौड़ी होगी, जिससे यातायात सामान्य रहेगी

 

सभी प्रकार के वाहनों के लिए अलग से लेन तैयार करना है ताकि जाम की समस्या से निजात मिले

 

चौक-चौराहों के आसपास गाड़ियों की पार्किंग नहीं होगी। इसके लिए दूरी पर जगह का प्रावधान किया जाएगा

 

नये सिग्नल कमांड कंट्रोल सेंटर से संचालित होंगे

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *