मुजफ्फरपुर, जासं। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजब-गजब की प्रेम कहानी सामने आई है। दिल्ली की एक महिला प्यार में दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। मुजफ्फरपुर निवासी युवक के प्यार में इस कदर पागल हुई कि पति को छोड़कर यहां चली आई।
किराये के मकान में रहने लगी, लेकिन आसपास के लोगों को इसके हावभाव पर शक हुआ तो पूरा राज खुलकर सामने आया। बताते चलें कि राजधानी दिल्ली से गायब महिला को दिल्ली वजीराबाद थाने की पुलिस ने मुजफ्फरपुर काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा इलाके से बरामद की है। पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई। हालांकि उसके साथ रहने वाले आरोपित को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कोर्ट में महिला का बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पति के साथ रहने से इनकार
मालूम हो कि पिछले साल नवंबर में दिल्ली की एक महिला प्रेमी के साथ भागकर मुजफ्फरपुर आ गई थी। सादपुरा इलाके में वह किराये के मकान में रह रही थी। मकान मालिक ने उसकी गतिविधि संदिग्ध देख गत सप्ताह रेंज आइजी को आवेदन देकर शिकायत की थी। इसके बाद काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस यहां पहुंचकर महिला को बरामद की। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति उसे बेचने की फिराक में था। इसकी भनक लगने के बाद वह प्रेमी के साथ यहां आ गई थी । वहीं दिल्ली पुलिस से जानकारी मिलने के बाद महिला के स्वजन भी यहां आए। हालांकि महिला उनके साथ जाने से इन्कार कर दी थी। महिला का पूरा राज खुलने के बाद इलाके में तेजी से चर्चा शुरू हो गई और भी क्यों न काम ही कुछ ऐसा है।
