Muzaffarpur में दिखा रफ्तार का क’हर, गांव से शहर मजदूरी करने आ रहे साइकिल सवार को कु’चला, वाहन लेकर चालक फरार

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के पास का है। जबकि, वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना कि जानकारी सदर थाने को दिया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा।

मृतक करजा थाना के मड़वन प्रखंड के बगाही गांव निवासी 36 वर्षीय फूलदेव महतो था। वह अपने साईकिल से भगवानपुर चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। ठोकर मारने के बाद मौके से वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मामले में सदर थाना के प्रभारी थानेदार मणिभूषण कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन से ठोकर लगी है। मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मजदूरी करता था। वे प्रतिदिन अपनी साईकल से भगवानपुर चौक की ओर जाता था। वहां से वह दैनिक काम पर चला जाता था। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता था। इधर, फूलदेव की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। लोगो का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास पास के ग्रामीण मृतक के परिजनों को समझाने के प्रयास में लगे रहे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *