Muzaffarpur में मैट्रिक परीक्षा के लिए 152 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर, CCTV से भी होगी निगरानी

प्रदेश में 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है। मुजफ्फरपुर में भी इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण मैट्रिक परीक्षा के आयोजन को लेकर DM प्रणव कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी है। कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस बाबत ट्रैफिक DSP को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। 152 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 27 गश्ती मजिस्ट्रेट रहेंगे। इसके साथ आठ उड़नदस्ता टीम और 4 सुपर उड़नदस्ता टीम भी रहेगी।

जिले के 76 परीक्षा केंद्रों पर दिनांक 17.02.202 से प्रारंभ होकर 24.02.2022 तक दो पालियो में यथा- प्रथम पाली 9:30 पूर्वाहन से 12:45 बजे अपराहन तक तथा द्वितीय पाली 1:45 बजे अपराहन से 5:00 बजे अपराह्न तक चलेगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को पर्याप्त दूरी के साथ पंक्तिबद्ध कराकर प्रवेश कराया जाएगा। परीक्षा में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक प्रवेश
परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आरंभ के 10 मिनट पूर्व यानि 9.20 तक एवं द्वितीय पाली में 10 मिनट पूर्व 1.35 तक प्रवेश करना होगा। तय समय के बाद आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल, ब्लूटूथ , पेजर आदि रखने की अनुमति नहीं है। इस पर कड़ाई से नियंत्रण रखने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षा अवधि में मीडिया कर्मियों का प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगा।

नकल करते छात्र के पकड़े जाने पर वीक्षक भी जवाबदेह
परीक्षा केंद्रों के परिभ्रमण के दौरान यदि कोई छात्र/ छात्रा/ अभिभावक/ वीक्षक/ शिक्षक/ प्राध्यापक या कोई भी व्यक्ति स्वच्छ एवं कदाचार रहित वातावरण में परीक्षा संचालन में व्यवधान करते पाए जाएं अथवा किसी तरह के कदाचार में लिप्त हो तो गश्ती दल के प्रभारी दंडाधिकारी वैसे व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के अंतर्गत कार्रवाई कर तत्संबंधी प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। अपर समाहर्ता ने कहा कि नकल करते पकड़े जाने पर संबधित छात्र के साथ-साथ संबधित वीक्षक एवम केंद्राधीक्षक पर जबाबदेही तय कर करवाई की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों के आसपास 144 लागू
अनुमंडल दंडाधिकारी परीक्षा केंद्रों के आस-पास में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी भी परिस्थिति में 200 मीटर की परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति नहीं रहेगा । यदि किसी व्यक्ति द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो उन्हें गिरफ्तार कर उन पर आर्थिक दंड लगाया जायेगा। परीक्षा केंद्र के आस -पास की परिधि में फोटोस्टेट, चाय, पान दुकान ,किताब की दुकान परीक्षा केंद्र परीक्षा के दौरान बंद रहेगी। किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल पाया जाता है तो संबंधित वीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वीक्षक को भी मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी।

CCTV से भी निगरानी

प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एवं आवश्यक स्थानों पर CCTV लगाया गया है एवम् वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कदाचार मुक्त परीक्षा में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्व कैमरे की नजर में रहेंगे। स्थानीय PIR में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई जो पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेगा।जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0621-2212377 एवं 2216275 है।

परीक्षा केंद्र की संख्या

कुल परीक्षा केंद्र-76

कुल छात्र केंद्र -34

कुल छात्रा केंद्र-42

परीक्षार्थियों की संख्या

कुल परिक्षर्थियो की संख्या-73114

कुल छात्र संख्या- 34736

कुल छात्राओं की संख्या-38337

वीक्षकों की संख्या :

कुल वीक्षक की संख्या-4255 कुल पुरूष वीक्षक-2034

कुल महिला वीक्षक-2221

ये हैं आदर्श केंद्र :

1-प्रभात तारा 2- DPS मिठनपुरा 3-डॉ RMLS कॉलेज 4- SRT राहुल नगर

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *