मुजफ्फरपुर में मैट्रिक परीक्षार्थियों को दी जाएगी कोरोना की डोज, सेंटर पर शिविर लगाने की योजना

मुजफ्फरपुर, जासं। मैट्रिक की परीक्षा केन्द्र पर कोरोना की डोज मिलेगी। परीक्षा के अंतिम दिन हर केंद्र पर छात्रों को टीका देने की योजना पर काम हो रहा है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. एके पांडेय ने बताया कि कोरोना मुक्त अभियान के तहत युवाओं के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।

प्रतिदिन सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है।

 

कोरोना मुक्त पंचायत करने के लिए वार्ड स्तर पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच इंटर परीक्षा के अंतिम दिन टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। यह काफी सफल रहा। मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन भी विशेष योजना है। सिविल सर्जन स्तर पर पूरे प्लान को लेकर समीक्षा होगी। उसके बाद यह तय किया जाएगा कि कहां-कहां पर शिविर लगाया जाएगा। कोरोना वैक्सीन की कहीं पर कोई कमी नहीं है। तीन स्तर पर टीकाकरण हो रहा है। 15 से 18 साल, 18 से 60 साल और 60 साल से उपर उम्र के लोगों का टीका नियमित चल रहा है। इधर सतर्कता डोज की शुरुआत भी की गई है। इसके लिए भी लोग प्रतिदिन आकर टीका ले रहे हैं।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *