माघ पूर्णिमा के अवसर पर मुजफ्फरपुर में गंगा आरती, साहू पोखर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

माघ पूर्णिमा के दिन बुधवार शाम साहू पोखर पूजा समिति की ओर से साहू पोखर पर भव्य गंगा आरती की गई। उस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से साहू पोखर के आसपास भक्तिमय माहौल रहा। पंडित नीरज झा और आचार्य राजेंद्र झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना करायी।

इसके बाद धूप और दीप से मां गंगा की आरती की गयी। मौके पर पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार, पंडित रमण मिश्रा, पंडित वरुण पांडेय, धीरज सिन्हा, श्रीरंजन साहू, धीरज सिन्हा, मनीष कुमार, सरयू महतो, प्रमोद साह, पवन दूबे, प्रणव भूषण मोनी, उदयशंकर सिंह, मनोज मधुप, धीरज सिंह, रंजीत महतो, राकेश पटेल, पवन महतो, राकेश रंजन, मृत्युंजयजीत पासवान, प्रणय कुमार, अर्जुन देव, राजा आदि मौजूद रहे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *