Muzaffarpur में पति ने चोरी का मोबाइल खरीद पत्नी को किया गिफ्ट, अब जाना पड़ रहा जेल, जानिए पूरा मामला

मुजफ्फरपुर में पत्नी को मोबाइल गिफ्ट करना एक पति को महंगा पड़ गया। कम दाम में बढ़िया मोबाइल लेने के चक्कर में पति ने 2 हजार रुपए में चोरी का मोबाइल खरीद लिया। अब वह रेल पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी पति निजी कंपनी में क्लर्क का काम करता है। उसकी निशानदेही पर रेल पुलिस ने बेचने वाले शातिर को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपित बोचहा थाना के भगवानपुर घोचा निवासी मो फरहान व पारू थाना के मोहजमा निवासी मो ताजदार है। बताया गया कि फरहान ने पत्नी को मोबाइल गिफ्ट करने के चक्कर में ताजदार से 2 हजार रुपए में मोबाइल खरीदा था। लेकिन, वह पुलिस के पकड़ में आ गया।

मामले में थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि सीडीआर के मदद से फरहान को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने ताजदार का नाम बताया। उसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई। जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *