विवादित बयान पर देकर बुरे फंसे पंजाब सीएम, मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर हुआ परिवाद, 24 फरवरी को होगी सुनवाई

पंजाब के CM चरनजीत सिंह चन्नी के दिए गए बयान पर बिहार -UP में बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर आज मुजफ्फरपुर कोर्ट में पंजाब के CM पर परिवाद दायर कराया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने ये परिवाद दायर कराया है। उन्होंने बताया को कोर्ट ने अगली सुनवाई 24 फरवरी को तय की है।

तमन्ना ने बताया कि पंजाब के CM ने UP-बिहार के लोगों के लिए बयान दिया था। जिसमें कहा था कि UP-बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे। उनका ये बयान देश की एकता को तोड़ने वाला है। उनके इस बयान से लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है।

उन्हें चिंता सता रही है कि पंजाब में हजारों बिहारी काम करते हैं। उनके साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। उनका ये बयान UP-बिहार के लोगों को अपमानित करने और धमकाने वाला है। पंजाब उनकी जागीर नहीं है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को चुनावी सभा के दौरान बिहार और UP के निवासियों पर टिप्पणी की थी। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। पंजाब में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है… यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये जो बाहर से आते हैं… उन्हें पंजाबियत सिखाइए। इस पर चन्नी माइक लेकर कहते हैं कि यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइए आके इते राज नई करदे। इस पर बगल में खड़ी प्रियंका ताली बजाकर मुस्कुराती हैं और खुद भी नारे लगाने लगती हैं

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *