बेतिया का सरकारी अस्पताल बना ‘रण क्षेत्र’, MBBS इंटर्न और GNM स्टाफ के बीच जमकर मारपीट, महिला समेत 9 लोग घायल

बेतिया जिले का सबसे बड़े अस्पताल GMCH कई घंटों तक रणक्षेत्र बना रहा। यहां MBBS के इंटर्न छात्रों की गुंडई देखने को मिली। GMCH इंटर्न ने जीएनएम मेल स्टॉफ से लेकर चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से जमकर पीटा। इस मारपीट में दो महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों का इलाज ICU में चल रहा। ये बवाल इस कदर हिंसक हो गया था कि कवर करने पहुंचे कई मीडिया कर्मियों का भी मोबाइल छिन लिया गया और दुर्व्यवहार किया गया।

वहीं, घटना में घायल जीएनएम स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि एक मरीज इलाज के लिए GMCH आया था। जिसका इलाज चल रहा था। तभी इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर ने बोला कि इनको इंजेक्शन दे दो, लेकिन जीएनएम स्वास्थ्य कर्मी पहले ही कुछ इंजेक्शन दे चूका था और बचा इंजेक्शन देने के लिए ऊपर वाले वार्ड में शिफ्ट कर रहा था। इतने में ही दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

इधर, मरीज और उनके परिजनों को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल को बुलाया गया और एसडीपीओ सदर ने पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।

वहीं, इंटर्न छात्रों ने इमरजेंसी वार्ड में भी तोड़फोड़ की। जीएनएम स्टॉफ के साथ-साथ चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को जमकर पीटा गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक मरीज को भर्ती कराए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरा मेडिकल कॉलेज परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। अस्पताल उपाधीक्षक श्रीकांत दुबे ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *