Muzaffarpur में शादी का झांसा देकर आरोपी ने बनाए शारीरिक संबंध, जब किशोरी बनी कुंवारी मां तो फेर लिया मुंह, FIR होने पर हुआ फरार

पहले शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने लड़के को यह बात बताई तो उसने मुंह फेर लिया। किशोरी के शरीर में बदलाव आया तो उसकी मां ने पूछताछ की। किशोरी ने सब कुछ सच बता दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर आरोपी के पास गए। शादी करने की बात कही। लेकिन, युवक ने मुंह फेर लिया। पीड़िता ने अब एक बच्चे को जन्म दिया है। वह कुंवारी मां बन चुकी है। मामला मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने में FIR दर्ज कराई। इसमें कुंदन कुमार और उसके परिजन को आरोपी बनाया गया है। FIR दर्ज होने का पता लगते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

दो साल से दे रहा था झांसा
पीड़िता की मां ने बताया कि उसने अपनी बेटी से जब इस संबंध में पूरी जानकारी ली तो उसने बताया कि दोनों दो साल से रिलेशन में थे। इस दौरान युवक ने कई बार उसके साथ संबंध बनाया। जब भी वह मना करती थी तो कहता था कि हम तुमसे शादी कर लेंगे। तुम निश्चिंत रहो। वह अपनी बातों से किशोरी को जाल में फंसाकर उसे हवस का शिकार बनाता रहा। लेकिन, जब वह प्रेग्नेंट हुई और इसका पता आरोपी को चला तो उसने रिश्ता खत्म कर लिया। किशोरी को धमकी तक दी कि उसे बदनाम कर लेगा। उसे बच्चा गिराने तक दबाव बनाया। लेकिन, वह नही मानी।

लड़की को दिया जन्म
पीड़िता और उसके परिवार वाले लोक लाज के डर से शादी करने को तैयार हो गए। आसपास के लोगों के साथ आरोपी के घर पहुंचे और उसके परिजन को पूरी बात बताई। उन लोगों ने आश्वासन भी दिया कि शादी कर देंगे। लेकिन, कई दिन बीतने के बाद भी वे टालमटोल करते रहे। इस बीच किशोरी ने एक लड़की को जन्म दिया। इसके बाद से सभी आरोपी गांव छोड़कर भाग गए।

घर में है ताला बंद
थानेदार ललित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की गई। लेकिन, उसके घर पर ताला लटक रहा है। आरोपी पक्ष घर से फरार है। दिल्ली और कलकत्ता में इन लोगों के छिपे होने के सुराग मिले हैं। सही लोकेशन का पता कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *