अच्छी खबर: मुजफ्फरपुर के रास्ते रक्सौल-समस्तीपुर डेमू पैसेंजर का परिचालन शुरू, जान लीजिए समय सारणी

दरभंगा-सीतामढ़ी के बीच 05525/05526 समस्तीपुर-रक्सौल-समस्तीपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन गुरुवार से फिर शुरू कर दिया गया। गाड़ी संख्या 05525 समस्तीपुर-रक्सौल डेमू पैसेंजर स्पेशल सुबह चार बजे समस्तीपुर से खुली।

सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते सुबह 9.40 बजे रक्सौल पहुंची। हालांकि, पहले दिन ट्रेन में यात्रियों की संख्या नगण्य रही। वहीं, गाड़ी संख्या 05526 रक्सौल-समस्तीपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल शाम छह बजे रक्सौल से समस्तीपुर के लिए खुली। इसकी जानकारी पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *