एकतरफा प्यार में एक सनकी युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की मां और भाई के सामने ही उसने चाकू से गला रेतकर लड़की की हत्या कर दी। लड़की को बचाने गये चाचा और भाई पर भी चाकू से हमला कर दिया। लड़की के चाचा के पेट में युवक ने चाकू मार दिया जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये। वही लड़की का भाई भी घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सनकी युवक ने आत्महत्या की भी कोशिश की। फिलहाल युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। इस घटना से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
इस घटना से गुस्साएं लोगों ने आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की है।
12 फरवरी की यह घटना सूरत के पासोदरा की है। बताया जाता है कि आरोपी फेनिल गोयानी और ग्रीष्मा दोनों एक ही स्कूल में बढ़ते थे। सूरत की रहने वाली ग्रीष्मा पढ़ाई पूरी करके पुलिस-इंस्पेक्टर बनना चाहती थी। ग्रीष्मा से फेनिल प्यार करता था लेकिन ग्रीष्मा उसे पसंद नहीं करती थी। बावजूद इसके फेनिल करीब एक साल तक उसे परेशान कर रहा। लड़की ने फेनिल के खिलाफ कई बार शिकायत भी दर्ज कराई।लड़की के घर वालों ने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। उस पर किसी की बातों का असर नहीं हुआ। वह सबकी बातों को नजरअंदाज करने लगा। युवक लड़की को दिलों जान से चाहने लगा। उसका एकतरफा प्यार लड़की को स्वीकार नहीं था। वैलेंटाइन वीक में जब युवक ने अपने प्रेम का इजहार किया उस वक्त भी लड़की ने इसका विरोध किया।
