Muzaffarpur Eye Hospital पर कमेटी ने सीएस को सौंपी रिपोर्ट, विभाग लेगा रिपोर्ट के आधार पर फैसला

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल खोलने के लिए एसीएमओ के नेतृत्व में बनी कमेटी ने शुक्रवार को सिविल सर्जन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। एसीएमओ डॉ. सुभाष प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कमेटी ने अपना मंतव्य सीएस को भेज दिया है। इसपर आगे की कार्रवाई विभाग को करनी है।

तत्कालीन सीएस डॉ. विनय कुमार शर्मा ने आई हॉस्पिटल खोलने के लिए एसीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कमेटी में एसीएमओ के अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू और एसकेएमसीएच के नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार शामिल थे। सांसद अजय निषाद और विधायक इसराइल मंसूरी के आई हॉस्पिटल खोलने के आवेदन के बाद सीएस ने कमेटी बनाई थी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *