मुजफ्फरपुर में व्यवसाई की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, शहर बंद आज

पान मसाला व्यवसायी गोविंद ड्रोलिया के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे व्यवसाययियों ने गुरुवार को कैंडल मार्च निकाला।

इसमें कानून व्यवस्था के खिलाफ व्यवसायी व सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने 25 फरवरी को बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए शहर के तमाम व्यवसायी संगठन एकजुट हैं।

चैम्बर के महामंत्री सज्जन शर्मा ने कहा कि व्यवसायी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे। कहीं कोई उग्र प्रदर्शन या आवश्यक सेवा को ठप नहीं किया जाएगा। राहगीरों, मरीजों या अन्य आवश्यक सेवा के वाहनों को व्यवसायी कहीं भी नहीं रोकेंगे। कैंडल मार्च चैम्बर ऑफ कॉमर्स भवन से निकलकर सरैयागंज, सूतापट्टी, कंपनीबाग, योगियामठ होकर सरैयागंज टावर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसका नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पोद्दार ने किया। इसमें महापौर राकेश कुमार पिंटू, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, परिषद के पदाधिकारी, सभी व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि ने कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *