मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के OPD में हंगामा, भारी भीड़ के कारण बढ़ाए गए काउंटर

शिक्षक नियोजन में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए गुरुवार को भी सदर अस्पताल में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। ओपीडी से लेकर सीएस कार्यालय तक लोगों की लंबी कतार लगी रही।

पैथोलॉजी और एक्सरे में भी लोग खचाखच थे। सीएस कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा गार्ड के साथ पुलिस की तैनाती करनी पड़ी। इसके बाद भी बीच-बीच में लोग हंगामा करते रहे।

 

ओपीडी में लोगों की भीड़ काफी ज्यादा थी। ओपीडी के कमरे से लेकर बाहर गैलरी तक लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने आए लोगों ने बताया कि वह सुबह नौ बजे से ही लाइन में खड़े हैं। 12 बजे तक उनका नंबर नहीं आया है। दोपहर डेढ़ बजे ओपीडी में लोगों ने हंगामा भी किया। इसके बाद लोगों को शांत कराया गया। सुबह से लगी लाइन शाम पांच बजे तक रही। शाम पांच बजे के बाद लोग अपने घर चले गए। उधर, पैथोलॉजी में भी अभ्यर्थियों का हंगामा होता रहा। अभ्यर्थियों ने कहा कि उनके ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिलने से उनके मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहा है। अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण पूरे सदर अस्पताल में जाम लगा रहा। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए पहले दो काउंटर बनाये गये थे बाद में भीड़ बढ़ने के बाद इसे चार कर दिया गया।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *