मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 425 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

ट्रेनों में तलाशी के दौरान गुरुवार को गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस से जीआरपी ने एक युवक को पकड़ा। उसके पास से 425 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त किया गया।

युवक के पास उसके कोई कागजात नहीं थे। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर से इसकी जांच करायी गयी। फिर जीआरपी प्रभारी दिनेश साहू ने डिलीवरी बॉय मो. रहमान को गिरफ्तार कर लिया। वह बंगाल के मालदा जिले के मोथा वारी थाना क्षेत्र के मेहरापुर का रहने वाला है। शुक्रवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी मो. रहमान बनास से गोंदिया में सवार हुआ था। उसे समस्तीपुर और बरौनी में कप सीरप की डिलीवरी देनी थी। जब्त कप सीरप का मूल्य करीब 80 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स और एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *