मुजफ्फरपुर में बंद घर से 10 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुए 4 चोर, रिश्तेदार की शादी में गए थे सभी

मुजफ्फरपुर में चोरी की वारदात थम नहीं रही है। हर दिन नए मामले सामने आ जाते हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र का है। यहां गाछी जेल रोड के रजनीश और राजेश कुमार सिन्हा के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। बंद घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख की ज्वेलरी ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और चार चोर भी नजर आ रहे हैं।

चोरो ने एक लाख नकदी पर भी हाथ साफ किया। करीब 10 लाख के आभूषणों की चोरी कर ली है। वे सपरिवार शादी में सम्मिलित होने दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चोरो ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर गृहस्वामी ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इधर, मामले में इन्सुरेंस एडवाइजर रजनीश ने बताया कि वे और उनके बड़े भाई राजेश सिन्हा एक साथ रहते है। उनके भाई का कपड़े की दुकान भी है। बताया कि उनके रिश्तेदार में शादी थी।

घर के सभी लोग दिल्ली गए हुए थे। वापस लौटे तो देखा कि घर में चोरी हो चुकी है। छानबीन करने पर पता चला कि घर के चार ताला को तोड़ दिया गया है। घर से 1 लाख नकद व 10 लाख के आभूषण की चोरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि लैपटॉप व अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान चोर नही ले गए है। उन्होंने बताया कि घर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करने वाले की फुटेज कैद हो गई है।

फुटेज में चार चोर दिख रहे है। इधर, पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहे चोर को चिह्नित करने की कवायद की जा रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *