बिहार में कई डॉक्टरों का हुआ तबादला, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना, यहां देखें पूरी लिस्ट

पटना. बिहार सरकार ने कई डॉक्टरों का तबादला कर दिया है. प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में तैनात डाक्टरों के आलावा सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर को इधर से उधर किया गया है.

दूसरी ओर मुख्यालय में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी जिनका चयन उच्चतर शिक्षा के लिए हुआ है, उन्हें विरमित करने का आदेश विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक डॉ. मधु प्रिया को डीएमसीएच से एसकेएमसीएच में पदस्थापित किया गया है. एसकेएमसीएच में स्त्री रोग एवं प्रसव विभाग में पदस्थापित डॉ. भारती कुमारी को डीएमसीएच भेजा गया है. डॉ. स्वाति को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर से पीएमसीएच पटना भेज दिया गया है. वहीं पीएमसीएच में पदस्थापित डॉ. सुभाषिनी को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया है.

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल बेतिया में टीबी एवं चेस्ट विभाग के डॉ. अखिलेश कुमार को एसकेएमसीएच, फार्माकोलाजी विभाग के एसकेएमसीएच में तैनात डॉ. कुमार मयंक को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया है.

इसी प्रकार डॉ. प्रज्ञा सुमन जो कि जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय मधेपुरा में थी, उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर, डॉ. विजय शेखर कुमार को बेतिया से मधेपुरा और सीएचसी फुलवारीशरीफ से डॉ. राजीव कुमार को पीएमसीएच के औषधि विभाग और डॉ. सोनल को एनएमसीएच भेजा गया है.

दूसरी ओर मुख्यालय में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी जिनका चयन उच्चतर शिक्षा के लिए हुआ है उन्हें विरमित करने का आदेश जारी कर दिया है. विभाग ने 4 डाक्टरों को विरमित किया है. सभी डाक्टरों को कहा गया है कि वे पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में योगदान करेंगे.

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *