शराबबंदी वाले बिहार के मुजफ्फरपुर में ‘मुख्यमंत्री ग्राम एम्बुलेंस’ से शराब की खेप बरामद, 3 तस्कर भी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले में गायघाट थाना क्षेत्र के बोआरीडीह से पुलिस ने गुरुवार देर रात एंबुलेंस से शराब व बियर बरामद की है। साथ ही तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। हालाकि मौके से एंबुलेंस चालक भागने में सफल रहा।

मुख्यमंत्री ग्राम एंबुलेंस से शराब की बरामदगी हुई है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि पीछा करके बोआरीडीह गाव के पास एंबुलेंस को पकड़ा गया। मरीज के लेटने वाली सीट के नीचे से 72 बोतल शराब व 83 बियर के कैन बरामद हुए हैं। एंबुलेंस बीआर 06 पीएफ 2123 को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया की थाना क्षेत्र के रौना गाव के राजमेंद्र कुमार, बोचहा थाना क्षेत्र के चकहाजी गाव निवासी अमरजीत कुमार व सीतामढ़ी नानपुर थाना क्षेत्र के बतरा गाव निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

इधर बेनीबाद ओपी क्षेत्र के हनुमान नगर गाव से पुलिस ने छापेमारी कर शराब के 190 टेट्रा पैक बरामद किए। साथ ही धंधेबाज हनुमान नगर के धर्मेन्द्र साह को गिरफ्तार किया गया। बेनीबाद ओपी के एएसआइ सुरेन्द्र राम ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *