Muzaffarpur के गोलारोड दुर्गा स्थान मंदिर में कोलकाता के कारीगर करेंगे भव्य सजावट, मां के दर्शन से श्रद्धालु होते है धन्य

मुजफ्फरपुर। गोलारोड स्थित दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं का आस्था का केन्द्र माना जाता है। यहां सबसे अधिक नवरात्र के दिनों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। सुबह में पूजा तो शाम में आरती में आसपास के अलावा दूरदराज के श्रद्धालु भी शामिल होते हैं।




मां दुर्गा के दर्शन कर भक्त धन्य हो जाते हैं। यहां शेर पर सवार मां दुर्गा की संगममर की प्रतिमा स्थापित है। कहा जाता है कि जब मां दुर्गा की इस मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की गयी तब उनका मुख अपने-आप दक्षिण की दिशा की ओर मुड़ गया था। यहां मां दुर्गा की वैष्णो विद्या से आराधना की जाती है।


मां के दरबार में सच्चे मन से मन्नते मांगने पर वह अवश्य पूरी करती हैं। यहां मां को जोड़ियां जोड़ने वाली वरदान की देवी भी कहा जाता है। जिन लोगों की शादी में अड़चने आती हैं। मां के दरबार में आते ही वह अड़चन खत्म हो जाती है। मंदिर की फूलों से भव्य सजावट के लिए कोलकाता से कारीगरों को बुलाया गया है।

INPUT: Hindustan

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *