मुजफ्फरपुर। का. सं.
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर काम कर रही एजेंसी को चक्कर मैदान व इसके आसपास के सैन्य क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई है। इस संबंध में सेना के संबंधित अधिकारी ने एजेंसी व निगम प्रशासन को पत्र के जरिए सूचित कर दिया है।
बताया गया कि इलाका नो ड्रोन जोन में आता है। इसलिए ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। हाल में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को लेकर एजेंसी की ओर से अलग-अलग इलाकों में सर्वे किया जा रहा है। इसमें एजेंसी कई जगहों पर ड्रोन से भी सर्वे कर रही है।
