Muzaffarpur में बिजली विभाग ने बढ़ाई सख्ती, अब पांच हजार से अधिक बकाया पर काटी जा रही बिजली

मुजफ्फरपुर। का. सं.

बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग की ओर से दिनों-दिन सख्ती बढ़ाई जा रही है। अब बगैर नोटिस के कम बकाया वाले उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके तहत पांच हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है।

शहरी क्षेत्र दो में पिछले एक सप्ताह में 200 कनेक्शन काटने की कार्रवाई हुई है। पिछले महीने तक बड़े बकायेदारों तक कार्रवाई चल रही थी। जैसे-जैसे वित्तीय वर्ष नजदीक आ रहा है, छोटे बकायेदारों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह सिकंदरपुर में पिछले दस दिनों में पांच हजार से अधिक बकाया वाले 180 उपभोक्ताओं पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई हुई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दो माह से बिजली बिल नहीं देने वालों पर भी वसूली के लिए कार्रवाई होगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *