मुजफ्फरपुर। खेल संवाददाता
बिहार के 38 जिले से आए करीब 344 गर्ल्स शटलरों (अंडर-14, 17 व 19) के बीच बिहार स्कूली बैडमिंटन टूर्नामेंट शनिवार से सिकंदरपुर के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में शुरू हुआ।
डीएम प्रणव कुमार ने टूर्नामेंट का उदघाटन किया। इसके पहले दिन गर्ल्स-14 में एकल व युगल मैच खेले गए।
गर्ल्स-14 के युगल के पहले क्वार्टर फाइनल में मुजफ्फरपुर की इशिता व नंदनी की जोड़ी ने जमुई की जोड़ी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में कटिहार की सौम्या भारती व कालानी यादव की जोड़ी ने सुपौल की ईशा डालिजा व चेतना की जोड़ी को दो गेमों 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, तीसरे में बक्सर की शृष्टि व अन्नया की जोड़ी ने मधुबनी की आरुषि व अनिशा को 2-0 से हराया व चौथे में भोजपुर की वर्षा व भावना की जोड़ी ने पटना की सुनेखा व कल्पना की जोड़ी को हराया।
पहले चक्र के मैच वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने जीते :
बालिका एकल के पहले चक्र में बेगूसराय की रागिनी ने कैमूर की रिया कुमारी को 11-0 व 11-0 से, समस्तीपुर की नपाशा चंडेल ने बक्सर की प्रगति कुमार को 11-4 व 11-2 से, मुंगेर की कुमारी आरती ने बेगूसराय की श्रीनिधि को 11-8, 2-11 व 11-3 से, बेतिया की श्रुति कुमारी ने किशनगंज की सना फातमा को 11-7 व 11-8 से, वैशाली की शालिनी कुमारी ने नानंदा की सुहानी को 11-2-11-1 से, औरंगाबाद की जोया ने शिवहर की रौशनी कुमारी को 11-9 व 11-9 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे चक्र के मैच में अररिया की कनिष्का रंधीर ने सीवान की अदिति सिंह को 11-1 व 11-3 से, कैमूर की रिया कुमारी ने नवादा की आकांक्षा को 11-5 व 11-3 से तथा पटना की स्नेहा कुमारी ने भोजपुर की सोनाली कुमारी को 11-3 व 11-1 से हराकर दूसरे चक्र में प्रवेश किया।
