मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने लकडीढाई से करीब 80 लाख रुपए का शराब जब्त किया। शराब एक UP की नम्बर वाले ट्रक और ऑटो पर लोड थी। जहां ट्रक पर गिट्टी और धान के भूसा के नीचे शराब की पेटियों को छुपाकर रखा गया था। ऐसे में उत्पाद इंस्पेक्टर अभिनव कुमार के नेतृत्व में टीम ने धावा बोला। इससे इलाके में हडकंप मच गया।
शराब माफिया बांध कूदकर भागने में सफल रहे। वहीं, ट्रक से जिस ऑटो पर शराब को लोड किया गया था, उसे भी जब्त किया गया। हालांकि, चालक भाग निकला लेकिन टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर छाता चौक स्थित आबकारी थाना पर लाया गया। शराब की पेटियों की गिनती अभी जारी है। उत्पाद इंस्पेक्टर का कहना है कि इस पर 200 से अधिक कार्टन शराब लोड थे।
वहीं, जांच में पता लगा कि होली में शराब माफिया ने झारखंड से शराब की खेप खपाने के लिए स्थानीय मंगवाई थी। होली को लेकर इसे स्टॉक किया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने धावा बोल दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक से कुछ कागजात भी मिले। इसमें कुछ तो वाहन के कागजात हैं और कुछ शराब सम्बन्धित। जिसका आकलन किया जा रहा है। स्थानीय धंधेबाजों की संलिप्तता और उनका नाम भी सामने आया है। सत्यापन कर अभियोग दर्ज करने की कवायद की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी वहीं से 80 कार्टन शराब जब्त की गई थी। यहां पर विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
