मुजफ्फरपुर जंक्शन पर GRP ने पकड़े आधा दर्जन प्रेमी जोड़े, परिजनों से संपर्क कर सत्यापन में जुटी रेल पुलिस

जंक्शन बनता जा रहा है प्रेमी जोड़ों के लिए पार्क:जीआरपी ने आधे दर्जन प्रेमी जोड़ों को पकड़ा, घर से भागकर पहुंचे थे स्टेशन

मुजफ्फरपुर4 घंटे पहले
पकड़े गए प्रेमी जोड़े। - Dainik Bhaskar
पकड़े गए प्रेमी जोड़े।

प्रेमी जोड़ों के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पार्क के रूप में परिवर्तित हो गया है। रविवार को रेल पुलिस ने एक बार में आधा दर्जन प्रेमी जोड़ों को पकड़ा है। पूछताछ में किसी जोड़े ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद सभी को थाने पर लाया गया।

रेल पुलिस अब उनके परिजनों से रेल पुलिस संपर्क साध रही है ताकि उनका सत्यापन किया जा सके। बताया जा रहा है कि सभी जोड़े अलग-अलग जगहों के हैं। एक बार में इतनी संख्या में जंक्शन से प्रेमी जोड़े के पकड़े जाने पर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। एक जोड़ा मीनापुर थाना क्षेत्र का था तो दूसरा बैरिया इलाके का था। जबकि, एक मोतीपुर इलाके से था। जंक्शन पर घूमने पहुंचे एक जोड़ा दामोदरपुर इलाके के थे। इसके अलावा, अन्य जोड़े भी पकड़े गए जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि सभी से पूछताछ की जा रही है।

बैरिया वाले प्रेमी जोड़े ने बताया कि वे लोग कल रात को अपने घर से भाग गए थे। वे लोग कई महीने से प्रेम कर रहे हैं। दोनों ने रात को भागने का प्लान बनाया और घर से फरार हो गए। फिर, जंक्शन पहुंच गए। वहीं, मीनापुर के जोड़े एक ही गांव के बताए जा रहे है। जबकि, मोतीपुर के प्रेमी जोड़ों ने बताया कि लड़की लखनऊ की रहने वाली है। लड़का मोतीपुर का रहने वाला है। लड़के ने बताया कि लखनऊ में ही वह काम करता था। इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया। अब वे लोग शादी कर लिए वे बाहर जा रहे थे। हालांकि, अब सत्यापन के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया है।

दामोदरपुर के जोड़े ने बताया कि वे घर से छिपकर स्टेशन घूमने के लिए आए थे। स्टेशन परिसर में घूम ही रहे थे कि पुलिस ने पकड़ा लिया। इधर, पुलिस का कहना है कि सभी के परिजनों को सूचित किया गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *