नवादा में तेज बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़ा हो गया युवक, व्रजपात ने ले ली जा’न, घर में मचा कोहराम

पकरीबरावां (नवादा), पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने करीब नौ बजे सुबह में अलर्ट जारी किया था। कई जिलों में वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई थी।

लोगों से सतर्क रहने को कहा था। खासकर पेड़ और बिजली के पोल के नीचे किसी हाल में नहीं जाने की हिदायत दी थी। लेकिन बारिश की स्थिति में एक युवक बड़े पेड़ के नीचे ही चला गया। इससे वज्रपात होने पर उसकी मौत हो गई। मृतक अटारी गांव के देवनंदन चौधरी का पुत्र पिंटू चौधरी (22) था। घटना से परिवार में विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। स्‍वजनों के विलाप से माहौल गमगीन है।

पेड़ के नीचे मौत कर रही थी इंतजार

बता दें कि नवादा में सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। बताया जाता है कि पिंटू चौधरी नदी की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान बारिश होने लगी तो भीगने से बचने के लिए वह एक ताड़ के पेड़ के नीचे छिप गया। इसी बीच अचानक तेज कड़कड़ाहट के साथ वज्रपात हुआ। पेड़ पर वज्रपात होने के बाद वह उसकी चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ा। लोगों की नजर पड़ी तो हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों एवं स्‍वजनों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बारिश के दौरान शहर की बत्‍ती गुल

इधर बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। नवादा शहर की बत्‍ती गुल है। वैसे छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर भीड़ कम है लेकिन जरूरत के काम से लोग निकल रहे हैं। बारिश होने पर वे जहां-तहां शरण ले रहे हैं।

नवादा से सोनू सिंह की रिपोर्ट

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *